बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SHARDA SINHA: लोक गायिक शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती, हाल ही में हुआ था पति का निधन

SHARDA SINHA: लोक गायिक शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आनन फानन में उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, हाल ही में शारदा सिन्हा के पति निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था।

Sharda Sinha
Sharda Sinha- फोटो : Reporter

SHARDA SINHA: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।  दिल्ली एम्स में शारदा सिन्हा को एडमिट कराया गया है। जानकारी अनुसार आज सुबह शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक  ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

एम्स सूत्रों ने कहा है फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। बता दें कि हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था। शारदा सिन्हा भी पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में इलाज करा रही थी। दरअसल, शारदा सिन्हा को खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही हैं जिसको लेकर वो दिल्ली एम्स मे ईलाज करा रही थी। 

वहीं शनिवार यानी आज सुबह अचानक उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। जिसके बाद दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में एडमिट किया गया है। फिलहाल शारदा सिन्हा को आईसीयू में डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।


दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Editor's Picks