New Railway Line : बिहार के इस जिले में दौड़ेगी ट्रेन,स्पीड ट्रायल हुआ पूरा,10 लाख लोगों के लिए आवागमन होगा आसान...जानिए कब से होगी शुरू
New Railway Line : बिहार के इस जिले में नये रेल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिसपर बहुत जल्द रेल परिचालन शुरू होगा। इसका फायदा इलाके के 10 लाख लोगों को मिलेगा।

PATNA : बिहार में सुपौल और अररिया के बीच रेल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। जिसपर बहुत जल्द रेल परिचालन शुरू किया जायेगा। इस रेलमार्ग का इस्टर्न सर्किल कोलकाता के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुबोमय मित्रा ने शनिवार को निरीक्षण किया। वह अपने स्पेशल निरीक्षण यान से सुपौल स्टेशन पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद 9:15 बजे एडीआरएम आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ ट्रॉली पर सवार होकर सुपौल से पिपरा के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान ही लोहिया नगर रेलवे समपार पर नारियल फोड़कर नए रेलमार्ग का उद्घाटन किया गया। वहीँ सीआरएस ने कहा की निरीक्षण के दौरान जो कमियां पायी गयी है। उसे बहुत जल्द दूर कर लिया जायेगा।
निरीक्षण के बाद स्पेशल यान से सफलतापूर्वक ट्रेन का स्पीड ट्रायल भी किया गया। स्पीड ट्राइल के लिए डीआरएम स्पेशल निरीक्षण यान दिन के करीब 3:10 बजे पिपरा से चलकर 3:35 बजे सुपौल पहुंची। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने बताया की नवनिर्मित रेल लाइन पर सिग्नल की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, जिसकी वजह से गति सीमा सीमित रखी गई।
हालाँकि उन्होंने यह भी बताया की सुपौल से अररिया के बीच रेलमार्ग के निर्माण का कार्य जारी है। लेकिन सुपौल से पिपरा के बीच रेल परिचालन बहुत जल्द शुरू कर दिया जायेगा। बताते चलें की नए रेलमार्ग की लम्बाई 21.07 किलोमीटर है। जिसमें 51 छोटे बड़े पुल पुलियों का निर्माण कराया गया है। इस नए रेलमार्ग के बन जाने से इलाके के करीब 10 लोगों को फायदा होगा। इससे इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।