Patna News: गंगा स्नान की त्रासदी, बिहार पुलिस की तैयारी करने वाले 5 युवक डूबे, SDRF के इंतजार में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर

Patna News:

गंगा नदी
5 युवक गंगा में डूबे - फोटो : reporter

 Patna News: राजधानी पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान 5 लोग नदी में डूब गए। वहीं इस घटना में के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं 3 लोगों की तलाश अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के दो घंटे बाद तक एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।  

पूरा मामला बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत शाह सलेमपुर गांव का है। जहां 5 लोग गंगा नदी में स्नान करने आए थे। वहीं स्नान करने के दौरान पांचों युवक डूब गए। गांव के ही समाजसेवी मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि पांचों युवक बिहार पुलिस में जाने की तैयारी करते थे और हर दिन गंगा नदी के किनारे दौड़ लगाने के बाद गंगा स्नान करने के लिए सलेमपुर गंगा नदी दियारा इलाका में जाते थे। सभी स्नान कर रहे थे तभी गहरी पानी में फिसल कर चले जाने के चलते हैं पांचों युवक डूब गए। 

वहीं जब घटना  की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो नदी किनारे भीड़ एक्ठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के 2 घंटे  गुजरने के बाद भी अब तक प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं पहुंचाया गया है। स्थानीय लोग अपने स्तर से युवकों की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांचों युवकों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं डूबे युवक में धीरज कुमार पिता राजनीति यादव, सोनू कुमार पिता विजय महतो और निरंजन कुमार की तलाश जारी है। वहीं प्रशासन  की ओर से मदद नहीं मिलने  से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। 

Nsmch
NIHER

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट