Bihar Voter List: बिहार के मतदाताओं के लिए नया EPIC कार्ड, 1 सितंबर तक ऐसे करें जरूरी प्रक्रिया पूरी, आयोग की तैयारी में हलचल

Bihar Voter List:बिहार में इस बार हर मतदाता को नया ईपिक यानी मतदाता पहचान पत्र मिलने जा रहा है। ईपिक न सिर्फ़ तकनीकी रूप से अधिक उन्नत होगा, बल्कि इसमें..

Bihar Voter List
बिहार के मतदाताओं के लिए नया EPIC कार्ड- फोटो : social Media

Bihar Voter List:बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बिहार में चुनावी तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस बार हर मतदाता को नया ईपिक यानी मतदाता पहचान पत्र मिलने जा रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण को पूरा कर लिया है और अब दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

आयोग के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची  का प्रकाशन हो चुका है और अब दावा एवं आपत्ति  दर्ज की जा रही हैं। यह अहम प्रक्रिया 1 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद अगले 30 दिनों में अंतिम मतदाता सूची  का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसकी तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

अभी तक नए ईपिक के वितरण की कोई आधिकारिक तारीख़ तय नहीं की गई है, लेकिन यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि राज्य के हर योग्य मतदाता को नया पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार का ईपिक न सिर्फ़ तकनीकी रूप से अधिक उन्नत होगा, बल्कि इसमें सुरक्षा की नयी विशेषताएं भी जोड़ी जाएंगी जिससे फर्ज़ी मतदान पर लगाम लगेगी।

इस पूरी प्रक्रिया से पहले चुनावी महकमा ने जिलेवार सत्यापन और नामांकन की विस्तृत कवायद की है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बूथ लेवल अफसरों  को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और मतदाता सूची को अद्यतन करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।

राजनीतिक गलियारों में इस कवायद को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकार मानते हैं कि यह कदम चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मज़बूती देगा।

अब देखना यह है कि नए ईपिक कार्ड को लेकर जनता में कितना उत्साह होता है और प्रशासन इस वितरण प्रक्रिया को कितनी कुशलता से अंजाम देता है। लेकिन एक बात तो तय हैबिहार की सियासत में यह नया पहचाननामा एक नई करवट जरूर लेगा।