LATEST NEWS

BIHAR NEWS - बिहार दौरे पर आए बागेश्वर बाबा को मुकेश सहनी ने दिया ज्ञान, बाबा वाला कर्म और धर्म निभाएं, देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए

BIHAR NEWS -देश में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की मांग करनेवाले बाबा बागेश्वर को मुकेश सहनी ने नसीहत दी है। सहनी ने कहा कि उन्हें बाबा वाला कर्म और धर्म निभाना चाहिए, देश तोड़ने की जगह देश जोड़ने की बात करनी चाहिए।

BIHAR NEWS - बिहार दौरे पर आए बागेश्वर बाबा को मुकेश सहनी ने दिया ज्ञान, बाबा वाला कर्म और धर्म निभाएं, देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए
बाबा को नसीहत देत सहनी- फोटो : देबांशु प्रभात

PATNA - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के बिहार दौरे पर कहा कि बाबाओं को बाबा वाला कर्म और धर्म निभाना चाहिए। बिहार में सभी का स्वागत है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैने भी उनकी बात सुनी है। वे जितनी बात करते हैं, वह देश जोड़ने की बात नहीं करते हैं, देश तोड़ने की ही बात करते हैं। ऐसे में बाबा लोगों को अपनी गरिमा बनाकर चलना चाहिए। ऐसा विवादित ज्ञान नहीं देना चाहिए कि देश को क्षति हो और देश का भाईचारा बिगड़े। बाबा लोगों को देश की उन्नति कैसे हो, देश कैसे आगे बढ़े, इस पर चर्चा करनी चाहिए। अब अगर उन्हें विवादों में ही घिरा रहना अच्छा लगता है, तो इस पर हम लोग क्या करेंगे।

औरंगजेब विवाद को बताया फिजूल

इधर, औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद पर पूर्व मंत्री श्री सहनी ने कहा कि सबका अपना-अपना पक्ष है। उस समय के कुछ लोगों को वे विलेन और कुछ लोगों को हीरो नजर आते थे। यह इतिहास की बात है। इस पर विवाद करने की क्या जरूरत है। अभी देश में भाजपा को काम करने का मौका मिला है, वे देश में सरकार चला रहे हैं। देश कल कितना अच्छा हो, उस पर चर्चा करनी चाहिए। उस समय तो वे मुगल थे, उनसे क्या आशा करना, अभी देश के प्रधानमंत्री हैं, वे गलत कर रहे हैं। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा को हाशिए पर डाल रहे हैं। जब देश के अपने लोग ऐसा कर रहे हैं, तो वे तो मुगल थे।

इधर, आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मजबूती से तैयारी हो रही है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस सरकार को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब काम नहीं कर पा रहे हैं। आने वाले समय में सरकार में परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री का समय हो गया है, उन्हें हैप्पी एंडिंग करना चाहिए

Editor's Picks