Bihar News: बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना के काला दियारा से बड़ी खबर आ रही है। जहां श्रीकांत नामक 30 साल के युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल ने पुलिस पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले को संदेहास्पद बता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, सालिमपुर थाना के एक दारोगा रमेश कुमार पर गोली मारने का आरोप घायल के द्वारा लगाया गया। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल श्रीकांत आर्म्स एक्ट सहित कई मामले का फरार आरोपी है। घटना के समय सालिमपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ गस्ति पर थे। तभी सूचना मिली कि श्रीकांत को गोली लगी है। जिसको प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है। श्रीकांत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस आर्म्स एक्ट के आरोपी के बयान को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद मान रही है।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट