LATEST NEWS

Bihar News : पटना में बालू लोडिंग के विवाद में बदमाशों ने मुंशी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : पटना में बालू लोडिंग के विवाद में बदमाशों ने मुंशी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : बालू लोडिंग के लिए दो गुटों में चल रहे पुरानी अदावत में मुंशी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन फानन में जख्मी मुंशी को ईलाज के लिए PHC में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी प्रीतम कुमार ने कहा की पुलिस दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाना क्षेत्र के भेड़हरिया इंग्लिश गांव स्थित बालू घाट 4 शिवप्रताप क्लस्टर 1 पर बालू लोडिंग के लिए हुए आपसी दो गुटों में विवाद को लेकर मुंशी पर जानलेवा हमला किया गया है। दो गुटों के बीच हुई विवाद के बाद घटना स्थल से भाग रहे मुंशी विनोद कुमार  पर अपराधियों ने पीछे से हमला बोलते हुए गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर  दिया। 

मुंशी विनोद कुमार को कमर के ऊपर गोली लगी है। जोकि पीछे से आगे की तरफ निकल गई। इस घटना के तत्काल बाद जख्मी मुंशी विनोद कुमार को इलाज के लिए पालीगंज पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पर स्थानीय डाक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। डाक्टर अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भेड़हरिया इंग्लिश गांव एक जख्मी युवक विनोद कुमार को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जिसका यहां ईलाज किया जा रहा है। जिसकी स्थिति खतरे से बाहर है। युवक विनोद कुमार की गोली कमर के ऊपरी हिस्से में बाए तरफ लगी है गोली आरपार हो गई है। 

वहीं जख्मी मुंशी विनोद कुमार ने बताया कि शाम को भेड़हरिया इंग्लिश घाट नंबर 4 शिवप्रताप सिंह क्लस्टर 1 पर थे। वहां हाइवा पर जेसीबी मशीन से बालू लोडिंग हो रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे गुट के मुंशी से विवाद हुआ। जिसमें हाथा पाई भी हुआ। जिसके बाद हम वहां से अपने घर लौट रहे थे कि इस बीच पीछे से हमारे ऊपर हमारे ही गांव भेड़हरिया इंग्लिश रहने वाला मनीष कुमार ने जानलेवा हमला करते हुए पीछे से कमर में गोली मार दी। जिसमें हम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी - 1 प्रीतम कुमार ने बताया कि इस घटना की तत्काल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर इस घटना की गहन जांच करने में जुटी है। युवक विनोद कुमार की गोली लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करेगी। 

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट


 


Editor's Picks