Bihar Police: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के इन 7 पुलिसकर्मी को मिलेगा वीरता पुरस्कार, एसपी, एसआई और कांस्टेबल शामिल, देखिए लिस्ट
Bihar Police: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के इन 7 पुलिसकर्मी को वीरता पुरस्कार मिलेगा। जिसका लिस्ट जारी हो गया है।

Bihar Police: भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। कल यानी 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी मिलने के बाद से ही हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के कई पुलिसकर्मियों, पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर वीरता पदक (जीएम) पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें बिहार के 7 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिसमें 1 एसपी, 3 सब-इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल शामिल हैं।
लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें...
ये होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के 7 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे। जिसमें एसपी बाबू राम,आईपीएस, साकेत सौरभ-सब इंस्पेक्टर, राजा राम सिंह- सब इंस्पेक्टर, तारबाबु यादव- सब इंस्पेक्टर, संजय कुमार चौधरी- कांस्टेबल, सुरेंद्र पासवान-कांस्टेबल, विकास कुमार- कांस्टेबल शामिल हैं।
गृह विभाग ने जारी किया लिस्ट
बता दें कि, पुलिस बल के बहादुर जवानों को उनके साहसिक कार्य के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। गृह विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस और तत्परता दिखाने के लिए दिया जा रहा है।
क्यों दिया जाता है वीरता पुरस्कार
वीरता पुरस्कार असाधारण साहस, निडरता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले सुरक्षाबलों या पुलिसकर्मियों को दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हैं...जैसे साहसिक कार्य की पहचान और सम्मान – किसी खतरनाक परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करना या अपराध/दुर्घटना को रोकना। कर्तव्य के प्रति समर्पण – कठिन हालात में भी बिना डरे कर्तव्य निभाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना। अन्य लोगों को प्रेरित करना – ऐसे उदाहरण समाज और बल के अन्य सदस्यों को भी साहस और निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। नैतिक बल और मनोबल बढ़ाना – पुरस्कार पाने वाले के साथ-साथ पूरे बल का मनोबल ऊंचा होता है, जिससे सेवा की गुणवत्ता में सुधार होता है।