सीएम सम्राट ने सुबह सुबह किसानों को दी बड़ी खुशखबरी ! बेमौसम की बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजा पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर परिस्थिति में

CM Samrat Choudhary
CM Samrat Choudhary - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई असमय वर्षा से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, बारिश और खेतों में नमी के कारण रबी फसलों की बुआई भी प्रभावित हुई है। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में असमय वर्षापात के कारण फसलों को नुकसान होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस संबंध में कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करें और फसल क्षति का आकलन करें।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।


खरीफ फसलों को नुकसान, रबी की बुआई पर भी असर

दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बेमौसम बारिश ने खेती-किसानी का समीकरण बिगाड़ दिया है। खेतों में तैयार खरीफ फसलों, खासकर धान की फसल को कई जगह नुकसान पहुंचा है। कहीं फसल खेतों में गिर गई है तो कहीं कटाई और उपज को सुरक्षित रखने में किसानों को परेशानी हुई है।


इसके साथ ही लगातार बारिश और खेतों में जलजमाव के कारण रबी सीजन की बुआई भी प्रभावित हुई है। खासकर गेहूं, चना, मसूर और अन्य रबी फसलों की बुआई में देरी की आशंका है। ऐसे में किसानों को अब सरकार की ओर से फसल क्षति के आकलन और संभावित राहत सहायता का इंतजार है।