Bihar Against Turkey: तुर्किए की गद्दारी के खिलाफ बिहार के व्यपारियों ने खोला मोर्चा, कर दिया बड़ा ऐलान, जिसे सुनकर कांपने लगेंगी एर्दोगन की टांग
Bihar Against Turkey: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किए के पाकिस्तान को हथियार आपूर्ति पर अब बिहार के व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।

Bihar Against Turkey: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य तनाव के दौरान जब दुनिया शांति की उम्मीद कर रही थी, उस समय तुर्किए ने पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करके न केवल भारत विरोधी रुख दिखाया, बल्कि भारतीयों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। अब इस पर बिहार के व्यापारियों ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है।
बिहार के कई शहरों में खासकर मार्बल और फलों के व्यापार से जुड़े व्यवसायियों ने तुर्की से आयातित सामान, जैसे कि मार्बल और सेब को न बेचने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि व्यापार से पहले देश आता है, और जो देश भारत के दुश्मनों का साथ दे रहे हैं, उन्हें अब भारत के व्यापार से भी कोई लाभ नहीं मिलना चाहिए।
तुर्की का साथ देने वालों को सबक सिखाना ज़रूरी: व्यापारियों की एकजुटता
शिवशंकर गुप्ता (मार्बल व्यापारी) का कहना है कि जब पाकिस्तान की कायराना हरकतों पर तुर्किए उसके साथ खड़ा रहा, तो हमने तय किया कि तुर्की के मार्बल अब किसी भी हाल में नहीं बिकेंगे। यह सिर्फ व्यापार नहीं, देशभक्ति की बात है।"
सुरेंद्र कुमार (बड़े मार्बल व्यवसायी) कहते हैं हमें नुकसान हो सकता है, लेकिन यह त्याग छोटा है देश के सम्मान के आगे। जब सेना सीमा पर बलिदान देती है, तब हम व्यापार की आड़ में दुश्मन के समर्थकों को लाभ नहीं दे सकते।"राजेश कुमार (स्थानीय व्यापारी) ने दो टूक कहा कि अगर तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया है, तो अब उसे भी आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा। यह समय एकजुट होकर देश के पक्ष में खड़ा होने का है।"
क्यों महत्त्वपूर्ण है यह विरोध?
तुर्किए से भारत खासकर बिहार में मार्बल, सेब और टूरिज्म सेवाओं के जरिए करोड़ों रुपये का व्यापार करता रहा है।मार्बल सेक्टर में तुर्की का बड़ा हिस्सा रहा है, लेकिन अब स्थानीय उत्पादों और अन्य देशों के विकल्पों की तलाश शुरू हो गई है।यह विरोध सिर्फ एक व्यापारिक निर्णय नहीं, बल्कि एक जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन रहा है।
पर्यटन का भी बहिष्कार
व्यापारियों ने सिर्फ उत्पादों का नहीं, बल्कि तुर्की जैसे देशों के पर्यटन को भी बंद करने की अपील की है। उनका कहना है कि भारतीयों को ऐसे देशों में यात्रा नहीं करनी चाहिए जो हमारे राष्ट्र विरोधियों का समर्थन करते हैं।