Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, अब तेज धूप करेगा परेशान, IMD का हैरान करने वाला अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। तेज धूप लोगों को परेशान करेगा। आईएमडी ने लू चलने की भी संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गर्मी
भीषण गर्मी करेगा परेशान - फोटो : AI Image

Bihar Weather: बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे अब गर्मी अपना असर दिखाने लगा है। तीखी धूप लोगों को चुभ रही है। अब तक कई जिलों में मौसम ठंडा था तो वहीं अब तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि देश के कई हिस्से अब सुहावने मौसम से निकलकर भीषण गर्मी की ओर बढ़ रहे हैं।

आज बारिश की संभावना नहीं 

राज्य में 11 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे साफ है कि मौसम शुष्क रहेगा और धूप तेज होगी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

लू चलने की आशंका 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, खेतों में काम करने वाले किसानों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लोगों से सतर्क रहने की सलाह 

डॉक्टरों ने भी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।