Bihar Weather: बिहार में आग उगलने लगा आसमान, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान, झुलसाने वाली लू के संकेत!

Bihar Weather: बिहार में मध्य अप्रैल से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से दोपहर के समय घरों से निकलना भी कठि

गर्मी
7 दिनों में बढ़ेगा तापमान - फोटो : AI Image

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। गर्मी अपना तेवर दिखा रहा है। हालांकि रात में अब भी हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों में इसमें 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात बनने के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

15-16 अप्रैल को बदल सकता है मौसम 

नमी में कमी के कारण गर्मी और अधिक चुभन वाली महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पटना में जल्द ही तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार इस समय प्री-मानसून ट्रांजिशन फेज से गुजर रहा है। इस दौरान कम आर्द्रता और पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे लू जैसे हालात, तेज धूप और शुष्क मौसम आम हो जाते हैं। हालांकि, 15-16 अप्रैल के आसपास हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है और आंशिक बादल छा सकते हैं।

3-4 दिनों में  बढ़ेगा तापमान 

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 31.7 से 37.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 37.4 डिग्री के साथ डेहरी (रोहतास) सबसे गर्म रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में दर्ज किया गया। हालांकि बीते एक दिन में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी की चेतावनी दी गई है।

12 से 3 बजे तक घर से ना निकलें 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस और नींबू पानी का सेवन करें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखें, ताकि हीट स्ट्रोक से बचाव हो सके।