Bihar weather: बिहार के इन 24 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग की हैरान कर देने वाली चेतावनी

Bihar weather: बिहार में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ बारिश और वज्रपात के लिए भी अलर्ट जारी की गई है।

बारिश आंधी
24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar weather: बिहार के साथ साथ देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। तेज आंधी और बारिश लोगों के लिए परेशानी की सबब बन रही है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के 24 जिलों में वज्रपात और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

इन जिलों में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने इन जिलों  के लिए चेतावनी जारी की है। जिसमें पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

शनिवार को राज्य भर में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में औसतन 4.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। राजधानी पटना में तेज धूप के चलते दिन का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.9 डिग्री और रात का तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

Nsmch