Bihar Weather: बिहार के आज 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में होगी झमाझम बारिश, आंधी वज्रपात का कहर

Bihar Weather: बिहार के मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश
बारिश की चेतावनी - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पटना में बादल छाए रहने और बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है, जिनकी गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

पटना को मिली आंशिक राहत

मंगलवार को राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, हवा में नमी बनी रहने के कारण उमस की स्थिति बनी रही।

पूर्वी बिहार में बारिश का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार के 12 जिलों—सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

चार जून को राज्यभर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून को पूरे बिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने की उम्मीद है। कटिहार, नवादा, और जमुई में मंगलवार को वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में आंधी और गरज-चमक की भी खबरें सामने आईं।

कुछ जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इन जिलों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।