Bihar Politics : फुले के नाम पर दलितों को झांसा देने की कांग्रेस की कोशिश कभी नहीं होगी सफल-: डॉ. संतोष सुमन

Bihar Politics : राहुल गाँधी के बिहार दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष सुमन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा की राहुल गाँधी बिहार में 5 दौरे करके भी कांग्रेस में जान नहीं फूँक सके......पढ़िए आगे

Bihar Politics : फुले के नाम पर दलितों को झांसा देने की कांग
कांग्रेस में जान नहीं फूंक सके राहुल - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ संतोष कुमार ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पर करारा हमला किया। कहा की राहुल गाँधी 5 दौरे करके भी कांग्रेस में जान नहीं फूँक सके।  दूसरी तरफ कांग्रेस की नीतियों पर भी उठाए सवाल और कहा देश की हर समस्या कांग्रेस की देन.. वो चाहें पीओके हो.. धारा 370 हो..ऑक्साई चीन हो.. रोहिंग्या हो.. वक्फ हो.. ख़ालिस्तान हो अलगाववाद हो या आतंकवाद.. लेकिन सबका निबटारा करेंगे मोदी।  हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि महान समाज सुधारक ज्योति बा फुले के नाम पर दलितों को झांसा देने की कांग्रेस की कोशिश कभी सफल होने वाली नहीं है। कांग्रेस की असलियत से देश के दलित अवगत है। दशकों तक दलितों को वोट बैंक बना कर कांग्रेस ने केवल उनका शोषण किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के दलित आज भी यह नहीं भूले हैं कि राजद-कांग्रेस के 15 वर्षों के जंगल राज में नरसंहारों के दौरान दलित गाजर-मूली की तरह काटे गए थे। कांग्रेस के सहयोग से चलने वाली लालू-राबड़ी की सरकार में दलितों को जिस तरह से अपमानित होकर जीना पड़ता था,उसकी यादें आज भी ताजा है। डॉ.सुमन ने कहा कि राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने व नकारात्मक राजनीति के माध्यम से देश की जनता को झांसा देना चाहते है। दरभंगा में  अम्बेडकर छात्रावास में स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद उल्लंघन कर वहां जाना राहुल गांधी के अराजकतावादी होने का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर पश्चमी पाकिस्तान से वहां आये हजारों दलितों को 70 वर्षों की जिल्लत के बाद सम्मान की जिंदगी,वोट का अधिकार आदि देने की एनडीए सरकार की कार्रवाई का सबसे ज्यादा मुखर विरोध कांग्रेस ने ही किया था। पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक ने संसद में दलितों के आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध किया था। दशकों तक दलितों को वोट बैंक बना कर राजनीतिक स्वार्थ साधने वाली कांग्रेस के झांसे में अब देश और बिहार के दलित नहीं आने वाले हैं। वहीँ संतोष सुमन ने कहा की पिछले 5 महीने में बिहार का चौथा दौरा करने के बावजूद राहुल गांधी जनाधार खो चुकी कांग्रेस में जान फूंकने में नाकाम रहे। 'शिक्षा न्याय संवाद' के जरिए एससी-एसटी और माइनॉरिटी छात्रों को जोड़ कर कांग्रेस बिहार में अपना खोया जनाधार हासिल करना चाहती है, मगर भ्रष्टाचार और जंगल राज के पर्याय राजद के साथ रह कर वह इन तबकों को कभी भी लुभा नहीं सकती है। मिथिलांचल के दरभंगा में राहुल गांधी के लिए आयोजित फ्लॉप शो कांग्रेस को संजीविनी नहीं दे सकती है। मिथिलांचल पूरी तरह से एनडीए के साथ है। नकारात्मक राजनीति, देश के सैनिकों के शौर्य का अपमान और वोट के लिए अल्पसंख्यक तुष्टिकरण व पाकपरस्ती कांग्रेस का मूल चरित्र बन गया है।... ऐसी कांग्रेस को बिहार की जनता कभी अपना नहीं सकती है।

वहीँ मंत्री ने यह भी कहा की कांग्रेस का मोदी विरोध का एजेंडा बेशर्मी की हद है। POK का जन्मदाता कांग्रेस... उसे भारत में मिलाएं मोदी। पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश बनाने का क्रेडिट कांग्रेस लें... और अब उसे सही रास्ते पर लाएं मोदी। खालिस्तानियों को हवा कांग्रेस दे और उसका खात्मा करे मोदी। अनुच्छेद 370 कांग्रेस अधिरोपित करें, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर आतंकवाद व अलगाववाद को हवा कांग्रेस दे... और उसे हटाये मोदी। मुम्बई आतंकी हमले पर हाथ पे हाथ धरे बैठी रहे कांग्रेस... पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर लें मोदी। कांग्रेस की कायरता और पंचशील के थोथे नारे से ऑक्साइ चीन और आधा अरुणाचल कब्जा कर ले चीन... और उसे वापिस लाए मोदी। वक्फ के नाम पर जमीन लुटाए कांग्रेस... और वक्फ संशोधन कानून लाकर उसे वापस ले मोदी। बंगलादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाए कांग्रेस... और उसे खदेड़े मोदी। इससे बड़ी बेशर्मी और क्या हो सकती है? लेकिन हाँ वास्तव में ये सब करेंगे मोदी जी... धीरे धीरे कर।

Nsmch
NIHER