Earthquake In Bihar: बिहार में भूकंप के तेज झटके, आधी रात को डोली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake In Bihar: बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए हैं। आधी को अचनाक धरती के डोलने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

Earthquake In Bihar: बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है। जानकारी अनुसार आधी रात को जब लोग नींद में सो रहे थे तभी आचानक धरती डोलने लगी। रात में करीब 2.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी भूकंप के झटके महसूस हुए है। आधी रात में अचनाक धरती डोलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।
आधी रात में डोली धरती
मिली जानकारी अनुसार भूकंप तिब्बत क्षेत्र में आया है तो केवल तिब्बत ही नहीं बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भी महसूस हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। इसका असर भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई उत्तरी राज्यों में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप के अनुभव साझा किए और घरों में हिलती दीवारों और खड़खड़ाते दरवाजों का जिक्र किया।
भूकंप का केंद्र
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में जमीन से 10 किमी गहराई पर स्थित था।फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासनिक एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के केंद्र और प्रभाव की गहराई के विश्लेषण का काम जारी है।
एक के बाद एक तीन झटके
मिली जानकारी अनुसार एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का पहला झटका आधी रात को 2.41 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। दूसरा झटका 3.06 बजे महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। वहीं तीसरा झटका 3.48 बजे महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। आधी रात को भूकंप के एक बाद एक झटके से लोगों में दहशत फैल गया। अधिकतर लोग तो सोए रहे लेकिन जो जगे थे वो अपने घरों से बाहर निकल गए।