Bihar News: पटना में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मुखिया पति सहित 3 को ठोका, क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच में जमकर फायरिंग, मचा हड़कंप

Bihar News: पटना में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां मुखिया पति सहित 3 लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी है।

गोली मारी
मुखिया सहित 3 को मारी गोली - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां खेल टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस गोलीबारी में मुखिया पति सहित तीन को गोली लगी है। पूरा मामला बिक्रम रानीतालाब थाना से ठीक 300 मीटर की दूरी पर अवस्थित स्टेडियम का है। जहां बुधवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने गए सैदाबाद कनपा मुखिया पति सह समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह पर बीती रात अपराधियों ने तबातोड़ गोलियां चलाई। जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

मुखिया पति सहित 3 को मारी गोली

उनके पैर में दो एवं हाथ में दो गोलियां लगने की बात कही गई है। इस दौरान कुशवाहा कनपा निवासी धर्मेन्द्र और राजा भी गोली लगने से जख्मी बताए जाते हैं। सभी जख्मी लोग पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उक्त संबंध में रानीतालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। घायलों का बयान लेने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

मुखिया पति का आरोप 

बहरहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच कारतूस का खोखा एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। वहीं अंजनी कुमार द्वारा गोली लगने के ठीक बाद का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कई बाहुबलियों के इशारे पर गोली चलवाने की बात कही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट