PATNA : बिहार का राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर लिट्टी विथ मांझी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब की गरिमामई उपस्थित हुई। साथ आज की लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम में दोनों नेता उपस्थित होकर बिहार के जनताओ के उज्जवल भविष्य का कामना किया और लिट्टी विथ मांझी पार्टी के कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सद्भाव पूर्वक आपस में मिलकर काम करने और उपस्थित सम्मानित नेताओं ने आपस में बिहार के भविष्य पर खुलकर बात हुई।
लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी,बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री जनक राम, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, विधायक गण, पार्षद गण एनडीए के सभी सम्मानित नेताओं की गरिमा में उपस्थित हुई। सभी लोगों ने लिट्टी विद मांझी पार्टी का भरपूर आनंद लिया और बिहार के राजनीतिक भविष्य पर काफी चर्चाएं भी की। सभी लोगों का स्वागत खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन खुद कर रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल मांझी, विधायक ज्योति मांझी, विधायक दीपा मांझी, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, राधेश्याम प्रसाद, कमालुद्दीन खान, चुन्नू शर्मा, मनीष कुमार, दिलीप यादव,अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल यादव, आयुष पासवान, गीता पासवान, आदित्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ता आज किस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मौजूदगी को एनडीए गठबंधन में मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में जहां नए समीकरण बनने और बिगड़ने की अटकलें तेज हैं। वहीं इस भोज को सियासी रिश्तों को और मजबूत करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा की हमने लिट्टी खाई। लेकिन हमें चना पसंद हैं। इसलिए सब चना खा लिया। केंद्रीय बजट पर उन्होंने कहा कि यह बिहार का हक है जो उसे मिला। बिहार तरक्की के रास्ते पर चले। बिहार की तरक्की हो। यही हमारा हमारी कामना है। हम यही चाहते हैं कि जो बिहार को मिला। वह उसका हक है और वहीं केंद्र सरकार ने दिया। केंद्र सरकार को धन्यवाद।
नरोत्तम की रिपोर्ट