Bihar Politics: 'मैं भी एक बिहारी हूं', हरियाणा सीएम नयाब सिंह सैनी से भरे मंच से बताया अपना और बिहार का नाता, कहा- मुझे गर्व है कि...

Bihar Politics: हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने कहा है कि वो भी एक बिहारी हैं। उन्होंने भरे मंच से अपना और बिहार का नाता भी बताया है। आइए जानते हैं कि हरियाणा सीएम का बिहार से क्या नाता रहा है....

Haryana CM Nayab Singh Saini
Haryana CM Nayab Singh Saini - फोटो : social media

Bihar Politics: हरियाणा के सीएम ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वो भी एक बिहारी हैं, और उनको गर्व है बिहारी होने पर...नयाब सिंह सैनी ने भरे मंच से बताया कि उनका और बिहार का नाता क्या है। उन्होंने बिहार के मंत्रियों की भी तारीफे की। सैनी ने बिहार के शिक्षा की तारीख की। नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय का इतिहास बताया। यही नहीं इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो ट्विट कर लिखा कि, " मैं भी एक बिहारी हूं..."। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

हरियाणा में पहली बार हुआ बिहार दिवस का आयोजन

दररअसल, कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य स्तरीय बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "मुझे बिहारी होने पर गर्व है।" सीएम सैनी ने अपने जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने बिहार के कई जिलों में काम किया है और वहां की संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत को करीब से जाना है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार बिहार दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया है।

 "मैं भी एक बिहारी हूं" 

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा के सात जिलों- यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में आयोजित किया गया। सीएम ने कहा कि यह आयोजन भारत की विविधता में एकता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में बिहार से अपने गहरे जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा, "मैंने बिहार के कई जिलों में काम किया है। मोतिहारी से आगे बेतिया और सीतामढ़ी जैसे इलाकों में मैंने लंबा समय बिताया है। बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां काम करने का अवसर मुझे न मिला हो। इसलिए मैं भी एक बिहारी हूं।"

बिहार की पावन धरा का गौरवगान

मुख्यमंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह भूमि गौतम बुद्ध के ज्ञान की स्थली है, जहां से बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ। उन्होंने महावीर स्वामी के जैन धर्म की स्थापना और आचार्य चाणक्य की राजनीतिक और आर्थिक नीतियों को भी बिहार की अमूल्य देन बताया। सीएम सैनी ने कहा, "यही वह भूमि है, जहां से महान मगध साम्राज्य का उदय हुआ था, जिसके शौर्य से घबराकर सिकंदर की सेनाओं ने ब्यास नदी पार करने से इनकार कर दिया था।" उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट अशोक का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी अद्वितीय शक्ति ने अखंड भारत का निर्माण किया, जो कलिंग से लेकर कंधार तक फैला था।

बिहार ने शिक्षा का प्रकाश पूरी दुनिया में फैलाया

मुख्यमंत्री सैनी ने बिहार के शैक्षणिक गौरव को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों से पूरी दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैला था। उन्होंने बिहार की लोककला, संगीत और त्योहारों को भी विशेष बताते हुए कहा कि छठ पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, "यह पर्व अब बिहार की सीमाओं को लांघकर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हरियाणा में भी छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।" वहीं बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने इस अवसर पर हरियाणा सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समग्र विकास हो रहा है। 

Editor's Picks