बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत: अब 'सुपरफास्ट' नहीं रहेंगी ये ट्रेनें, सफर होगा और भी सस्ता
भारतीय रेल ने बिहार और अन्य राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए देश की 10 प्रमुख ट्रेनों से 'सुपरफास्ट' का दर्जा हटाने का फैसला लिया है। अप्रैल 2026 के मध्य से लागू होने वाले इस बदलाव के बाद ये ट्रेनें सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी
Patna - : भारतीय रेल ने यात्रियों की जेब को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। देश की 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों से 'सुपरफास्ट' का दर्जा हटाने का ऐलान किया गया है, जिसका सीधा फायदा बिहार और बंगाल के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों को मिलेगा। अप्रैल के मध्य से ये ट्रेनें सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी, जिससे इनका किराया कम हो जाएगा।
अप्रैल से लागू होगा नया नियम
रेलवे के इस नए फैसले के अनुसार, चयनित 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट टैग हटा दिया जाएगा। यह बदलाव अप्रैल के मध्य से प्रभावी होगा। अब ये सभी ट्रेनें सामान्य एक्सप्रेस के रूप में पटरी पर दौड़ेंगी। सुपरफास्ट का दर्जा हटते ही इन ट्रेनों के किराये में कमी आएगी। जनरल, स्लीपर से एसी तक रेलवे सुपरफास्ट का अतिरिक्त किराया वसूलती है। इस अतिरिक्त शुल्क से यात्रियों को राहत मिलेगी। वर्तमान समय विभूति एक्सप्रेस के स्लीपर में सुपरफास्ट श्रेणी का 30, एसी थ्री एवं एसी टू में 45 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जाता है। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के बाद यह चार्ज नहीं देना होगा।
बिहार-बंगाल रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनों के बदले नंबर
इस फैसले से बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने न केवल इनका दर्जा बदला है, बल्कि इनके ट्रेन नंबरों में भी बदलाव कर दिया है।
विभूति का 31 स्टेशनों पर ठहराव
गाड़ी (12334) विभूति एक्सप्रेस का रामबाग से हावड़ा के बीच 31 स्टेशनों पर ठहराव है। इसी तरह 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस का भी प्रयागराज जंक्शन समेत 38 स्टेशनों पर ठहराव है। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ के रास्ते चलने वाली 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस का 23, गाड़ी संख्या (12327) हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का 18 एवं 12332 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस का 32 स्टेशनों पर ठहराव है।
विभूति एक्सप्रेस: प्रयागराज रामबाग-हावड़ा (12334) अब 13048 बनकर चलेगी।
उपासना एक्सप्रेस: हावड़ा-देहरादून (12327) का नया नंबर 13035 होगा।
कुंभ एक्सप्रेस: हावड़ा-देहरादून (12369) अब 13037 नंबर से जानी जाएगी।
हिमगिरि एक्सप्रेस: हावड़ा-जम्मूतवी (12331) का नंबर बदलकर 13041 कर दिया गया है।
-
किराया कम होने से मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत
इन ट्रेनों का दर्जा बदलने से मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। सुपरफास्ट श्रेणी से बाहर होने के कारण इन ट्रेनों के किराए में कमी आएगी। विशेषकर बिहार के उन यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है जो रोजगार या शिक्षा के लिए हावड़ा, देहरादून या जम्मू की ओर इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं।
ट्रेन का नाम -------- मौजूदा नंबर -------- नया नंबर -------- प्रभावी तिथि
प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस -------- 12334 -------- 13048 -------- 14 अप्रैल
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस -------- 12333 -------- 13047 -------- 13 अप्रैल
हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस -------- 12311 -------- 13051 -------- 13 अप्रैल
कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस -------- 12312 -------- 13052 -------- 15 अप्रैल
हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस -------- 12327 -------- 13035 -------- 14 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस -------- 12328 -------- 13035 -------- 15 अप्रैल
हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस -------- 12369 -------- 13037 -------- 13 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस -------- 12370 -------- 13038 -------- 14 अप्रैल
हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस -------- 12331 -------- 13041 -------- 14 अप्रैल
जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस -------- 12332 -------- 13042 -------- 16 अप्रैल