Bihar Politics : जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, कहा- जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

Bihar Politics : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर आज कार्यकर्ताओं का ताँता लगा रहा. जहाँ उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को
कार्यकताओं से मिले नीतीश कुमार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA :   जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और संगठन की मजबूती को लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के आवास परिसर में काफी गर्मजोशी का माहौल देखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए उन्हें पूरी लगन के साथ जनता के बीच जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग और जन-जन तक पहुंचाएं।

इस विशेष अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ और वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।