Voter Adhikar Yatra: खुली जीप और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, राहुल-तेजस्वी ने बढ़ाई एनडीए की टेंशन, अब क्या करेंगे सीएम नीतीश?
Voter Adhikar Yatra: राहुल-तेजस्वी तमाम विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर खुली जीप में वोटर अधिकार यात्रा के तहत आज पटना में मार्च कर रहे हैं। भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं।

Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दिन राजधानी पटना में गजब का माहौल देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मैदान में हैं। राहुल तेजस्वी आज अपनी वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में मार्च कर करेंगे। पटना के गांधी मैदान में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राहुल-तेजस्वी मार्च पर निकल गए हैं।
खुली जीप पर महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। यात्रा में भारी भीड़ कहीं ना कहीं आज पीएम मोदी, सीएम नीतीश और एनडीए की टेंशन बढ़ा सकती है। राहुल-तेजस्वी आज सत्ता पक्ष को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ये यात्रा बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से राहुल-तेजस्वी पर निशाना साधा जा रहा है। राहुल-तेजस्वी की यात्रा एमपी रोड से आगे बढ गया है।
गौरतलब हो कि, पटना में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा जोर-शोर से जारी है। राहुल गांधी के गांधी मैदान पहुंचते ही कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान खुले वाहन पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ नजर आए। इन नेताओं के साथ गठबंधन के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी पदयात्रा में शामिल हुए।
गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक दोनों लेन पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता नेताओं के काफिले के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। यात्रा जेपी गोलंबर से होते हुए महाराणा प्रताप गोलंबर और फिर एसपी वर्मा रोड तक पहुंची। इस दौरान हाईकोर्ट के पास नेहरू पथ का एक लेन पूरी तरह जाम हो गया। कार्यकर्ताओं के जोश और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि, एक बात स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है... इस बार जनता खूंटा ठोक कर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी और बिहार से पूरे देश में ये संदेश जाएगा। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा... बहुत ज्यादा जनसैलाब पूरी यात्रा के दौरान हमारे साथ खड़ा रहा। बिहार के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मिला। हम सभी लोगों के आभारी हैं।"