पटना में 19 साल पुराने जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने खेली 'खून की होली, युवक को भूनकर पुलिस के पहुंचने से पहले शूटर गायब

पटना के बैरिया में 2005 से चले आ रहे जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर करीबी रिश्तेदार फरार हैं। हत्या की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

पटना में 19 साल पुराने जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने खेली '

Patna - पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया में जमीनी विवाद के कारण एक बार फिर खून बहा है, जहां एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। 

दिनदहाड़े बाजार में वारदात

यह सनसनीखेज मामला बैरिया के मानपुर के पास का है, जहां कंकड़बाग निवासी तेजेन्द्र राय की बीच बाजार सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तेजेन्द्र ने बैरिया में एक जमीन ली थी, जिसको लेकर उनके करीबी रिश्तेदारों के साथ वर्ष 2005 से ही विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण आज उनके रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के पूर्वी एसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि यह हत्या प्रारंभिक तौर पर जमीनी विवाद का परिणाम लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।