राष्ट्रीय कुम्हार महासभा का बड़ा आयोजन: बिक्रम में धूमधाम से मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती,एमएलसी शीला पंडित हुईं शामिल

पटना जिले के बिक्रम स्थित पार्वती उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के नेतृत्व में महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (MLC) शीला पंडित शामिल हुईं।

Maharaja Daksh Prajapati Jayanti Bikram
बिक्रम में जुटे प्रजापति समाज के सैकड़ों लोग, एकजुटता का लिया संकल्प- फोटो : Reporter

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित स्थानीय बाजार के पार्वती उच्च विद्यालय के सभागार में प्रजापति (कुम्हार) समाज की ओर से महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा दक्ष प्रजापति के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधान परिषद सदस्य शीला पंडित

इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद की माननीय सदस्य श्रीमती शीला पंडित शामिल हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया और महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन व उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और राजनैतिक चेतना का होना बेहद जरूरी है।

इंजीनियर आशीष नारायण पंडित की अध्यक्षता में सफल हुआ कार्यक्रम

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर आशीष नारायण पंडित ने की। वहीं, कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए मंच का कुशल संचालन दयानंद प्रसाद और अभिनव मनीष ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कुम्हार समाज की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य की दिशा को लेकर मंच से अपनी बातें रखीं।

भाजपा नेता और कुम्हार महासभा के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिक्रम प्रखंड बीसूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता भाई अभिषेक रंजन मोंटी, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, युवा महासचिव राहुल पंडित के साथ-साथ दीपचंद पंडित और राजलाल पंडित ने भी शिरकत की।


एकजुटता का संकल्प लेकर जुटे सैकड़ों प्रजापति समाज के लोग

जयंती समारोह को सफल बनाने में सुजीत जी, संतोष पंडित, अशोक पंडित, अविनाश जी, किशोर पंडित, सुभाष पंडित, बिटेश्वर पंडित, हरिहर पंडित, नरेश पंडित और राजेंद्र पंडित समेत सैकड़ों की संख्या में आए प्रजापति समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में समाज के उत्थान और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बिक्रम से ऋषिकेश की रिपोर्ट