Bihar News : बार काउंसिल के 'फर्जी डिग्री' वाले बयान का पटना हाईकोर्ट के वकीलों ने किया विरोध, जताया कड़ा विरोध

Bihar News : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा देश में 35 से 40 प्रतिशत वकीलों की डिग्रियां फर्जी होने की आशंका जताए जाने के बाद पटना हाईकोर्ट के विधि जगत में उबाल आ गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बार काउंसिल के 'फर्जी डिग्री' वाले बयान का पटना
वकीलों में विरोध - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बार काउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई) के देश में 35-40 प्रतिशत वकीलों की डिग्रियां फर्जी हो सकने सम्बंधी बयान के बाद पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने इस पर अपनी गम्भीर पीड़ा और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने उदय प्रताप सिंह, राम जीबन प्रसाद सिंह, मंजू शर्मा सहित अनेक  वकीलों के साथ कॉकरोच की आकृति के साथ हाई कोर्ट के निकट अपनी पीड़ा का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि पूर्ण जांच के इस तरह वकीलों के एक बड़े हिस्से को फर्जी बता देने से काम कर रहे वकीलों की छवि व सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात लगा है। इससे अधिवक्ताओं में भारी क्षोभ है। वर्मा ने कहा कि यह सामान्यीकरण वास्तविक रूप से डिग्री धारक और अनुभवी वकीलों की साख पर भी सवाल खड़े करती है। 

वर्मा ने कहा कि यदि सिस्टम में इतनी बड़ी विसंगतियां हैं ,तो इतने लंबे समय तक बीसीआई और सम्बंधित प्रशासन की वेरिफिकेशन प्रक्रिया क्यों सुस्त रही? उल्लेखनीय है कि बीसीआई ने हाल  में ही देशव्यापी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन ड्राइव के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लगभग 35-40 प्रतिशत वकीलों की डिग्रियां संदिग्ध या फर्जी हो सकती है ,क्योंकि कई वकीलों ने वेरिफिकेशन फार्म ही जमा नहीं किए हैं।

वर्मा ने इस प्रकार की सामुहिक टिप्पणियों को न्याय प्रणाली से जुड़े लोगों के लिए पीड़ादायक और अपमानजनक माना है।उन्होंने कहा कि इस तरह सारे अधिवक्ता समुदाय की भावना को आघात लगा है।