Bihar Politics: इस महीने बिहार दौरे पर मोदी, शाह और नड्डा, इस दिन फूंकेंगे चुनावी बिगुल, देखिए शेड्यूल, सियासी बवाल तय

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए यह महीने अहम होने वाला है। जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कौन किस दिन बिहार दौरे पर आएंगे।

पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा
बीजेपी का मिशन बिहार - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी गतिविधियां और तेज कर दी हैं। पीएम मोदी हर महीने बिहार दौरा कर रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आने वाले हैं। जानकारी अनुसार 13 सितंबर को जेपी नड्डा बिहार पहुंचेंगे। हालांकि उनका यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान वे राज्य नेतृत्व के साथ संगठन और चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

पीएम मोदी के बाद शाह का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी 15 सितबंर को संभावित बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वो पूर्णिया एयरपोर्ट सहित कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राज्य को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार आने वाले हैं। वे क्षेत्रीय बैठक करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

क्यों अहम है यह दौरा?

भाजपा नेतृत्व लगातार बिहार में संगठन को मजबूत करने और चुनावी समीकरण साधने पर जोर दे रहा है। एनडीए और विपक्ष, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर रणनीति में जुटे हैं। ऐसे में नड्डा और शाह के कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

अमित शाह लगाएंगे क्लास?

अमित शाह की बैठकों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी का संदेश साफ है कि आने वाले चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गौरतलब हो कि, भाजपा के शीर्ष नेताओं के लगातार दौरे ने बिहार की राजनीति को और गरमा दिया है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर काम कर रही है। लगातार दौरों से यह भी साफ हो रहा है कि भाजपा हर स्तर पर अपनी चुनावी तैयारी को परख रही है और जनता तक पहुंचने की रणनीति को मजबूत बना रही है।