Bihar Politics : प्रियंका गाँधी पर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने किया हमला, कहा-देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला गांधी परिवार की राजनैतिक साजिश

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रियंका गाँधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा की देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला गांधी परिवार की राजनैतिक साजिश है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : प्रियंका गाँधी पर बिहार सरकार के मंत्री संत
प्रियंका गाँधी पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि कांग्रेस नेत्री व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कहना कि कौन सच्चा भारतीय है, यह तय करना किसी जज का काम नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण है। इस परिवार को देश की सेना से लेकर किसी भी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पर भी नहीं।

सुमन ने कहा कि राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर सुप्रीम कोर्ट ने तब सवाल उठाया। जब वे बिना किसी प्रमाण के चीन द्वारा भारतीय भूमि के अतिक्रमण का अनर्गल आरोप लगाए थे। अब तक के राहुल गांधी के बयानों से साफ है कि वे भारतीय सेना के पराक्रम का अपमान कर लगातार दुनिया में भारत को कमजोर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते  हैं। उनके अधिकांश बयान निराधार व बेतुके होते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बचाव में आई उनकी बहन व कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की सोच भी उनसे अलग नहीं है। इस परिवार का मानना है कि उनके परिवार के अलावा किसी को भी देश की सत्ता में आने का हक नहीं है। इसीलिए इस परिवार को देश की किसी भी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। 

मंत्री ने कहा की इनका मानना है कि वे देश की छवि खराब करके, सरकार की बुराई करके, भारत को कमजोर साबित करके तथा भारतीय सेना को अपमानित करके जनता के चेहते बन जाएंगे तो यह इनकी भूल है।