Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा 90 चुनाव हार चुके राहुल गांधी बिहार में भी होंगे फेल
Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा पर मंत्री संतोष सुमन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा की 90 चुनाव हार चुके राहुल गाँधी बिहार में फेल होंगे.....पढ़िए आगे

PATNA : हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब तक 90 बार चुनाव हार चुकी है। लाख तिकड़म कर लें, बिहार में भी राहुल गांधी का फेल होना तय है।
सुमन ने कहा कि फेक नैरेटिव और अफवाह के जरिए मीडिया की सुर्खियां बनी जा सकती है, जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता है। राहुल गांधी ने अपने दो दशकीय सक्रिय राजनीतिक जीवन में अब तक ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे देश की जनता उन पर भरोसा करें।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा और विभिन्न राज्यों में होने वाले अन्य चुनावों में अब तक 90 बार हार चुकी है। कांग्रेस 2014, 2019 और 2024 को मिलाकर उतनी भी सीटें नहीं जीती, जितनी भाजपा ने तीसरी बार अकेले जीती है। बिहार में कांग्रेस 40 और राजद 15 वर्ष तक सरकार में रहा। बिहार का वह सबसे बुरा दौर था। यह वही समय था। जब बिहारियों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी।
सुमन ने कहा कि सड़कों पर मजमा लगाने, तमाशा करने और जनता को बरगलाने से कोई जनता का भरोसा नहीं जीत सकता है। बिहार की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के विकास के साथ है। बिहार की बदहाली, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार अब यहां के लोगों को कतई स्वीकार नहीं है।