Bihar politics - बिहार में महागठबंधन को हराना होगा नामुमिकन, इन दो पार्टियों का मिलने जा रहा है साथ, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी
Bihar politics - बिहार में महागठबंधन को हराना अब एनडीए के लिए मुश्किल होने जा रहा है। महागठबंधन में दो बड़ी पार्टियों को शामिल करने के लिए तेजस्वी ने अपनी सहमति दे दी है।

Patna -बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्ववाली महागठबंधन और मजबूत होने जा रही है। महागठबंधन में दो बड़ी पार्टी शामिल होने जा रही है। जिसको खुद तेजस्वी ने अपनी सहमति दे दी है और सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
स्व. रामविलास पासवान की 79वीं जयंती पर तेजस्वी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी है। तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि जो लोग एनडीए को हराना चाहते हैं। हमलोग उनके साथ हैं।
तेजस्वी ने कहा कि पशुपति पारस जी हमारे अभिभावक हैं। वह कुशल संगठन संचालक हैं। सभी ने देखा कि उनके साथ क्या हुआ था, जिसके बाद उन्होंने महागठबंधन में आने की इच्छा जाहिर की है। हमारे लिए यह खुशी की बात है। तेजस्वी ने कहा कि इस संबंध में गठबंधन की बाकी पार्टियों से बात हुई है। लेकिन इतनी भागदौड़ है कि समय नहीं मिल पा रहा है। अब फुर्सत मिलते ही इसको लेकर औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। तेजस्वी ने इशारों में पशुपति पारस को महगंठबंधन में शामिल करने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है।
हेमंत सोरेन की जेएमएम भी होगी शामिल
तेजस्वी ने कहा वह जल्द ही रांची जानेवाले हैं। हेमंत जी के पिता शिबु सोरेन की तबीयत खराब है। उनसे मिलने जाना है। साथ ही हेमंत जी ने भी इच्छा जाहिर की है कि उनकी पार्टी जेएमएम महागठबंधन में शामिल हो। इस पर बात की जाएगी। हम सबकी एक ही इच्छा है कि बिहार से मौजूदा सरकार को हटाना है और अपनी सरकार बनानी है।
रिपोर्ट - अभिजित सिंह