Patna Mokama Fourlane: लोगों के लिए काल बना पटना-मोकामा फोरलेन, सड़क हादसे में डीडीसी ऑफिस के क्लर्क की मौत, कार के उड़े परखच्चे
Patna Mokama Fourlane: पटना मोकामा फोरलेन लोगों के लिए काल बन गया है। इस फोरलेन पर आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। एक बार फिर सड़क हादसे में क्लर्क की मौत हो गई है।

Patna Mokama Fourlane: पटना मोकामा फोरलेन लोगों के लिए काल बन गया है। इस फोरलेन पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली जा रही है। बीते दिन भी पटना मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुई जिसमें 2 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। वहीं एक बार फिर पटना मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में क्लर्क की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
कार ने खड़ी हाईवा में मारी टक्कर
जानकारी अनुसार बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत पूरा गांव के निकट फोर लेन भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े हाईवा में मृतक की कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अभिनंदन प्रकाश बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार अभिनंदन बेगूसराय से पटना के अनीसाबाद अपनी घर जा रहे थे। वहीं रास्ते में वो सड़क हादसे का शिकार हो गए।
क्लर्क की दर्दनाक मौत
अभिनंदन की दोस्त ने बताया कि अभिनंदन प्रकाश बेगूसराय जिले के डीडीसी ऑफिस में क्लर्क पद पर तैनात थे। कार और हाईवा में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट