Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल के नामांकन को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर क्या कहा?
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद नेता मंगनी लाल मंडल के नामांकन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी बयान दिया। जानिए तेजस्वी ने क्या कहा?

Bihar Politics: राजद नेता मंगनी लाल मंडल ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए आज नामांकन किया है। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी मौजूद थे। वहीं मंगनी लाल मंडल के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि हम मंगनी लाल मंडल जी के प्रस्तावक रहे हैं। वो बहुत अनुभवी नेता है। तेजस्वी ने कहा कि, बिहार सरकार में मंत्री हो चाहे लोकसभा सांसद हो या राज्यसभा सांसद के रुप में हो उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया है।
लालू के साथ वर्षों तक किया काम
तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने हमारे पिता जी के साथ लंबे समय तक काम किया। हम सभी को खुशी है कि आज मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा को मानने वाले कर्पूरी ठाकुर के करीबी और सहयोगी हैं। सामाजिक राजनीति को बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे पिता के साथ कई वर्षों तक काम किया है।
फेल हो चुकी है नीतीश सरकार
उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी जनता की बात करती है। सबको लेकर आगे चलती है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता जो है बदलाव चाहती है। ये सरकार जो है फेल हो चुकी है और खुद के नीति आयोग में खुद को फेल बता रही है। रिटायर्ड अधिकारी के बदले सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और नया बिहार बनाएंगे।
मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान
वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि, मैंने आज प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है और मैं इस चुनौती को पूरा करने के लिए चुनावी वर्ष में पूरी शक्ति ला दूंगा।
पटना से रंजन की रिपोर्ट