PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के जन्मदिन पर बधाईयों का ताँता लगा है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुमित सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश सेतु, डॉ मनोज शर्मा, टुन्ना जी, अमर सिंह, रजनीकांत शर्मा, शशि और बंशी भगवान परिवार के सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
वहीँ छोटू सिंह के जन्मदिन के मौके पर भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा से आए हुए युवा जदयू के जिला अध्यक्ष के साथ आए हुए कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की खुशियाँ मनाई। जिसमें विशाल कुमार, नारायण सिंह, चक्रधर ओझा, हॉबी, बाबा प्रकाश ओझा, दीपक चौधरी, शुभम राय, आलोक चौधरी, सोनू सिंह, राजू सिंह, प्रकाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, प्रिंस राय और हिमांशु पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस मौके पर जदयू नेता के आवास पर केक काटा गया और जन्मदिन की बधाई दी गयी।
बताते चलें की जदयू नेता छोटू सिंह पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। फ़िलहाल जदयू के प्रदेश महासचिव हैं और बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। इसके पहले सिवान विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रह चुके है। जबकि पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। जदयू की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्दांतों और विकास योजनाओं को प्रदेश के कोने कोने तक पहुँचाने के लिए बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा कर चुके हैं।