बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: चिराग पासवान करेंगे बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में दिखाएंगे ताकत

Bihar Politics: केद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद यह गांधी मैदान में पहली रैली होगी।

Chirag Paswan
LJPR big rally on November 28 - फोटो : Reporter

Patna: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैलसा लिया गया है। मंगलवार को पटना में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के बाद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। 

28 नवंबर को लोजपा(रा) की बड़ी रैली 

चिराग पासवान ने कहा कि, आगामी 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में लोजपा(रा) एक बड़ी रैली की आयोजन करने जा रही है। लंबे समय के बाद हमारे नेता रामविलास पासवान जी के निधन के बाद गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है।

चुनावी शंखनाद करेंगे चिराग

उन्होंने कहा कि, ये चुनावी वर्ष भी है। अगले साल इस समय तक नई सरकार की गठन हो चुकी होगी। ऐसे में गांधी मैदान से चुनावी शंखनाद की भी घोषणा होगी। गांधी मैदान की रैली के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ जाएगी। प्रत्याशियों के चयन के साथ सीटों की चयन इस रैली के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले साल में पार्टी की क्या रणनीति होगी इन तमाम चीजों पर चर्चा होगी। 


पीएम मोदी से दूर करने की साजिश

चिराग पासवान ने कहा कि, अभी हमको दिल्ली वापस जाना है। मंत्रालय का काम है इसलिए दिल्ली जा रहे हैं पर अभी यह बैठक कुछ और समय तक चलेगी। वहीं चिराग पासवान से जब सवाल किया गया कि क्रीमी लेयर और आरक्षण के मुद्दे पर आपका अलग स्टैंड रहता है उसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि, मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कई लोग चाहते हैं कि मेरे और प्रधानमंत्री के बीच में दूरी बढ़े, बहुत स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रधानमंत्री के साथ मेरा विवाद होना संभव नहीं है। 

Editor's Picks