बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand-assembly-election-2024 इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिए कल रांची जाएंगे तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन के सामने राजद के लिए इतनी सीटों की रखेंगे मांग

Jharkhand-assembly-election-2024 - झारखंड चुनाव के लिए कल रांची में इंडिया एलाएंस की बैठक बुलाई गई है। जिसमें तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस-वाम दलों के नेता भी शामिल होंगे। बताया गया कि कल ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला होगा।

Jharkhand-assembly-election-2024 इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिए कल रांची जाएंगे तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन के सामने राजद के लिए इतनी सीटों की रखेंगे मांग

PATNA - झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर 18 अक्तूबर को बैठक होगी। जिसमें शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी कल रांची आएंगे। इसके बाद वे राजद कार्यकर्ताओं संग मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। वहीं गठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों के नेता भी बैठक का हिस्सा होंगे। बताया गया कि कल ही सीटों बंटवारे पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मंजूरी ली जायेगी. इसके बाद इसे सार्वजनिक किया जायेगा। जबकि सत्तारुढ़ जेएमएम  सीट बंटवारे के बाद अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

राजद की बढ़ेगी सीट

बता दें कि राजद को पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी। जिसमें पार्टी को जीत मिली थी। ऐसे में इस बार राजद अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग कर सकता है। हालांकि अभी तक तेजस्वी ने यह साफ नहीं किया है कि झारखंड के कितनी सीटों पर अपनी दावेदारी करेंगे। वहीं दूसरी बिहार की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जदयू को भाजपा ने दो सीटें दी है। माना जा रहा है एक सीट और बढ़ाया जा सकता है। 


Editor's Picks