भारत में अमीरों की संख्या में बंपर इजाफा, दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंचा देश!

भारत तेजी से अर्थव्यवस्था और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।

Rich Persons In India
Rich Persons In India- फोटो : Social Media

भारत तेजी से अर्थव्यवस्था और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। 'द वेल्थ रिपोर्ट 2025' के मुताबिक, भारत में 2024 तक 85,698 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) हैं, यानी वे लोग जिनकी संपत्ति कम से कम 10 मिलियन डॉलर (87 करोड़ रुपये) या उससे अधिक है। यह आंकड़ा बीते एक साल में 6% की वृद्धि को दर्शाता है, जो भारत की आर्थिक ताकत का संकेत है।

2023 में भारत में 80,686 अमीर थे, जो अब बढ़कर 85,698 हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह बढ़ोतरी 2028 तक 9.4% तक पहुंच सकती है, जिससे भारत में अमीरों की कुल संख्या 93,753 तक पहुंच जाएगी।

अगर पूरी दुनिया की बात करें तो सबसे अधिक 9,05,413 अमीर अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद चीन के मेनलैंड में 4,71,634 और जापान में 1,22,119 अमीर रहते हैं। भारत अभी चौथे स्थान पर है और यहां के अमीर दुनिया के कुल HNI का 3.7% हिस्सा रखते हैं।

Nsmch

भारत में अमीरों की संख्या बढ़ने के पीछे कई अहम कारण हैं:

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था – भारत दुनिया में सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
स्टार्टअप और टेक इंडस्ट्री का उभार – भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनियाभर में छाया हुआ है।
रियल एस्टेट और शेयर बाजार में बूम – शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी और प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स का भरोसा – दुनिया भर के निवेशक भारत में पैसा लगा रहे हैं, जिससे अमीरों की संख्या बढ़ रही है।

रिपोर्ट बताती है कि भारत 2028 तक करीब 94,000 अमीरों का घर बन जाएगा। अगर भारत की आर्थिक ग्रोथ इसी रफ्तार से जारी रही, तो जल्द ही जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश बनने की ओर बढ़ सकता है।

Editor's Picks