Bihar Crime भाभी पर देवर की गंदी नजर, गलत काम करने की कोशिश, विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला

Bihar Crime भाभी पर देवर की गंदी नजर, गलत काम करने की कोशिश,
देवर ने भाभी को मार डाला।- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada -  जिले में नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान बरबीघा के फैजाबाद गांव निवासी मनु गोस्वामी की 30 वर्षीय पुत्री गुंजा देवी के रूप में हुई है। फिलहाल वह कलाली रोड के एक किराया के मकान में रहती थी, जहां उसकी मौत हुई है।

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 9 मई को जब परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में गए थे, तब मृतका के देवर ने उनकी बेटी के साथ गलत की कोशिश की। विरोध करने पर देवर ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

पिता के अनुसार, उनकी बेटी का विवाह नेमदारगंज गांव के राजू गोस्वामी के पुत्र दीपक गोस्वामी से हुआ था। 13 साल के वैवाहिक जीवन में उनके दो बच्चे हैं - एक लड़का और एक लड़की। ससुराल पक्ष ने बिना किसी को सूचित किए अंतिम संस्कार की कोशिश की, लेकिन विरोध के बाद यह कार्य रुक गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि यह आकस्मिक मौत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Report - aman sinha