पूर्व NSG कमांडो बना नशे का सौदागर,₹25,000 के इनामी तस्कर बजरंग सिंह गिरफ्तार
Ex NSG Commando Arrested: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में सेवा देने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है इस पर ₹25,000 कका इनाम रखा गया क्योकि ये दो राज्यों से राजस्थान में नशे की तस्करी में संलिप्त था

N4N डेस्क: देश की सुरक्षा और आतंकवाद से लड़ने की जिम्मेदारी निभाने वाला एक पूर्व एनएसजी (NSG) कमांडो अब खुद गांजा तस्करी गिरोह का सरगना बन गया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस मुख्य सूत्रधार, बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
दो राज्यों से राजस्थान में तस्करी
पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने जानकारी दी कि नशे के खिलाफ चलाए गए महासंग्राम के तहत, एटीएस (ATS) और एएनटीएफ (ANTF) की संयुक्त टीम ने लगातार दूसरे दिन यह बड़ी कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी बजरंग सिंह राजस्थान में तेलंगाना और ओडिशा से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी का मुख्य लिंक था।
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के करंगा गांव का निवासी बजरंग सिंह करीब दो महीने से 'ऑपरेशन गांजनेय' के निशाने पर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित कर रखा था।
बीएसएफ और एनएसजी कमांडो तक का सफर
बजरंग सिंह का सफर कमांडो से तस्कर तक बेहद चौंकाने वाला है।26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में सेवा देने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है. बजरंग को अपनी 6 फीट की पहलवानी कद-काठी के कारण उन्हें बीएसएफ में सिपाही की नौकरी मिली। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा और नक्सलवाद से मुकाबले में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी शारीरिक क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें एनएसजी कमांडो टीम में शामिल किया गया, जहाँ उन्होंने 7 साल तक आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेवा दी।साथ ही
सेवानिवृत्ति के बाद बदला रास्ता
वर्ष 2021 में अर्धसैनिक सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के बाद, बजरंग सिंह गाँव लौट आए और उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षा बढ़ने लगी। उन्होंने एक राष्ट्रीय दल की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी को प्रधानी का चुनाव भी लड़ाया।
चुनाव में मिली हार ने उन्हें आर्थिक नुकसान और व्यक्तिगत दुश्मनी दी, लेकिन साथ ही नए संबंध भी स्थापित हुए, जिसके बाद उनका रास्ता अपराध की ओर मुड़ गया और वह गांजा तस्करी के अवैध धंधे में एक बड़ा लिंक बन बैठा।