Girlfriend murder - गर्लफ्रेंड से रेप के बाद की हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी का किया इनकाउंटर
Girlfriend murder - दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुुलिस ने आरोपी प्रेमी को गोली मार दी।
 
                            N4N Desk - गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी ने पहले उसके रेप किया और फिर उसके ही सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब पुलिस आरोपी प्रेमी तक पहुंची तो उसने पिस्टल छिनने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैरों में गोली मार दी। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पूरा मामला यूपी के श्रीराम की नगरी अयोध्या से जुड़ा है। यहां रविवार सुबह खेत में एक 17 वर्षीय लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
पुलिस रविवार को उस जगह जांच करने पहुंची थी, जहां लड़की का शव मिला था। आरोपी पहले से वहीं बैठा था। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजीव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी का लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में उसे जानकारी मिली थी कि लड़की की शादी दिल्ली के एक युवक से तय हो गई है। इससे खफा होकर 30 अगस्त को उसने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और रेप करने के बाद उसके सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी।
जानें पूरा मामला
बता दें कि अयोध्या कैंट कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला दलित परिवार खेती और मजदूरी करके अपना पालन-पोषण करता है। परिवार में पिता, मां, तीन बेटे और 19 साल की बेटी थी। लड़की की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। शनिवार को पूरा परिवार खेत से काम करके लौटा।
अर्द्धनग्न हालत में जमीन में दबा था शव
रात 10 बजे सभी खाना खाकर सो गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो बेटी गायब थी। इसके बाद उन्होंने गांव में खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह 10 बजे गांव के ही एक लड़के ने बताया कि खेत में लड़की का शव पड़ा है।
लड़की के घरवाले दौड़ते हुए वहां पहुंचे। देखा तो धान के खेत में बेटी का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। सिर खेत की मिट्टी में दबा था, जबकि गले में उसका सलवार लिपटा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।
दिल्ली में भी युवती का प्रेमी
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसमें सामने आया कि लड़की की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई। लड़की के भाई ने दिल्ली में रहने वाले उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
परिवार के लोगों ने की बात
पुलिस को बताया गया- हत्या के एक दिन पहले ही उन्हें बहन के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। प्रेमी आलोक निषाद दिल्ली में रहता है। उससे हम लोगों ने मोबाइल से बात की तो उसने 10 सितंबर को गांव आने की बात कही थी। इसके बाद हमने सोचा कि 11-12 तारीख को उससे मिल लेंगे। इसके बाद हम लोग शनिवार रात खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो वह घर में नहीं थी। हम लोग उसे खोज ही रहे थे कि खेत में उसकी लाश मिली।
पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल चेक की। इसमें पता चला कि लड़की की कॉल उसके प्रेमी के नंबर पर थी।
प्रेमिका के शव के पास बैठा था हत्यारा प्रेमी
आरोपी ने जुर्म कबूला, बोला- उसने ही कॉल फारवर्ड की थी इसके आधार पर पुलिस को लड़की के प्रेमी पर शक हुआ। लेकिन जब पुलिस आज जांच करने पहुंची तो गांव का ही राजीव वहां बैठा मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने ही लड़की का फोन उसके प्रेमी के नंबर पर फारवर्ड की थी।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    