LATEST NEWS

Delhi Cm Oath: दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ये 6 विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ, देखिए लिस्ट

Delhi Cm Oath: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शपथ ग्रहण करेंगी। वहीं रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे, देखिए लिस्ट.........

Delhi Cm Oath
Delhi Cm Oath- फोटो : social media

Delhi Cm Oath: रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। गुरुवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर उनका शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित है। सीएम के साथ 6 विधायक भी मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पीएम मोदी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगी। सीएम के साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

6 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ 

सूत्रों की मानें तो रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसकी आधिकारिक सूचना कर दी गई है। इसको लेकर चिठ्ठी जारी कर दिया गया है। जिसमें 6 संभावित मंत्रियों की सूची दी गई है। सीएम रेखा के साथ 6 विधायक मंत्री भी शपथ लेंगे। चिठ्ठी का आधार पर 6 मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉक्टर पंकज शामिल हैं। डॉक्टर पंकज मूल रुप से बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। 

संभावित मंत्रियों की सूची:

प्रवेश वर्मा: नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद रह चुके हैं। उनकी पहचान प्रमुख जाट नेता के रूप में है।

आशीष सूद: जनकपुरी से विधायक, जो पंजाबी समुदाय का प्रमुख चेहरा हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं और इससे पहले पार्षद रह चुके हैं। उनकी छवि साफ-सुथरी है और वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा: राजौरी गार्डन से विधायक और दिल्ली में भाजपा के सिख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। वे तीसरी बार विधायक बने हैं और 2021 में शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे।

रविंद्र इंद्राज सिंह: बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने युवा दलित नेता। वे एससी मोर्चा में कार्यकारी सदस्य भी हैं और दलित समुदाय के लिए लंबे समय से कार्यरत हैं।

कपिल मिश्रा: करावल नगर से विधायक, जिनकी पहचान हिंदू और पूर्वांचली नेता के रूप में होती है। वे दूसरी बार करावल नगर से विधायक बने हैं और पहले आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।

डॉ. पंकज कुमार सिंह: विकासपुरी से विधायक और पेशे से दंत चिकित्सक। उनकी पहचान पूर्वांचली नेता के रूप में है और वे बिहार के बक्सर जिले से ताल्लुक रखते हैं। इसकी  आधिकारिक पुष्टि हो गई है। सीएम रेखा के साथ 6 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट 

Editor's Picks