Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान! इस सीट पर ठोका दावा, आरक्षण का नहीं करेंगे इस्तेमाल
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान इस सीट से दावा ठोक सकते हैं। साथ ही पार्टी ने कहा है कि चिराग किसी आरक्षित नहीं बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान हो गया है। सबसे खास बात है कि चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से नहीं बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो चिराग पटना, दानापुर या फिर हाजीपुर के किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चिराग पासावन के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने इसकी जानकारी दी है। अरुण भारती ने कहा कि, चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से चुनाव ना लड़कर एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में रहकर करेंगे नेतृत्व
अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें।
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग
उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें। अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासावन बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
सामान्य सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
अरुण भारती ने कहा कि, साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी।
जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो?
अरुण भारती ने कहा कि, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें - चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।
चिराग पासवान का ऐलान
गौरतलब हो कि चिराग पासवान ने बीते दिन खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा था कि पार्टी जो निर्णय लेगी वहीं करेंगे। अगर पार्टी कहती है तो वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं अब पार्टी की ओर से कहा गया है कि चिराग पासावन विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही लोजपा(रा) ने यह भी कहा कि चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से नहीं बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।