बिहार की इस महिला के सामने फीकी थी मोनालिसा, क्लियोपैट्रा, खूबसूरती ऐसी की दुश्मन देश के राजा भी आते थे भेष बदलकर, जानें कौन है वो

बिहार की इस महिला के सामने फीकी थी मोनालिसा, क्लियोपैट्रा, ख

Story of Amrapali: दुनिया को हर इंसान खुद को खूबसूरत रखना चाहता है। चाहे वो कोई महिला हो या पुरुष। इसके लिए वैसे लोग कई तरह के जतन करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए कसरत, मेकअप खान-पान हर तरह की चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। वहीं अगर बात करें महिला की तो उनका तो ये अधिकार ही माना जाता है कि वो हर तरह के श्रृंगार कर खुद को खूबसूरत रखे। वहीं बात करें पुराने जमाने की रानियों राजकुमारियों की तो वो खुद को सुंदर बनाए रखने के लिए दूध, चंदन हल्दी जैसे नेचुरल चीजों से नहाती थी। दुनिया में ऐसी कई महिलाएं भी रही है, अपनी खूबसूरती के जानी जाती है। चाहे वो मोनालिसा हो या क्लियोपैट्रा।

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिहार की थी। उनकी खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुश्मन देश के राजा भी वेश बदलकर मिलने जाते थे। उस महिला का नाम था वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जो बाद में बौद्ध भिक्षुणी बन गई थीं।

इस वजह से मिला नगरवधू का दर्जा

आम्रपाली की खूबसूरती ऐसी थी कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि उसकी खूबसूरती की चर्चा जब वैशाली के राजमहल तक पहुंची, तो राजा भी सोच में पड़ गए। उन्हें डर सताने लगा कि कहीं इस खूबसूरत महिला के चक्कर में लोग आपस में ही लड़ाई-झगड़ा ना करने लग जाएं। इस वजह से उन्होंने उसे नगरवधू का दर्जा दे दिया। नगरवधू का दर्जा पाने के बाद आम्रपाली को नगर के हर किसी से प्रेम करने की आजादी मिल गई थी। यहां तक की अजातशत्रु ने तो आम्रपाली के कारण ही लिच्छवी साम्राज्य पर हमला कर दिया। आचार्य चतुर सेन ने भी अपनी लिखी किताबों में आम्रपाली की सुंदरता का बखान किया था।

भगवान बुद्ध ने आंखें बंद करने का दिया आदेश

आम्रपाली का नाम रखने के पीछे भी एक कहानी है। उनके जन्म के बाद  आम के पेड़ की नीचे छोड़ दिया गया था। बाद में लिच्छवी गणराज्य के एक दंपति ने पाला। प्रोफेसर रामनरेश यादव के मुताबिक, भगवान बुद्ध का जब एक बार वैशाली पहुंचे थे तो हुआ था तो आम्रपाली ने भी उनसे मिलने की इच्छा जाहिर प्रकट की थी। इसकी जानकारी भगवान बुद्ध के अनन्य भक्त आनंद उनके पास पहुंच गई। तो बुद्ध ने आनंद से कहा कि जब आम्रपाली उनसे मिलने के लिए आए तो सभी शिष्यों अपनी आंखें बंद कर ले।