बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand assembly election 2024: BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की फाइनल!पुराने चेहरों पर जता सकते है भरोसा

Jharkhand assembly election 2024: BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की फाइनल!पुराने चेहरों पर जता सकते है भरोसा

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इस सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है। दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी इस बैठक में मौजूद थे।

जमशेदपुर पूर्वी सीट: सबसे चर्चित सीट

2024 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सीट सबसे चर्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के राज्यपाल बनने के बाद इस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर सभी की नजरें हैं। भाजपा को इस सीट पर सामान्य वर्ग या पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार उतारने पर अभी फैसला लेना है।


जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की सीटें

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं: जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिम), बहारागोड़ा, पोटका, जुगसलाई, और घाटशिला। इनमें से जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिम), और बहारागोड़ा सामान्य सीटें हैं, जबकि पोटका, जुगसलाई, और घाटशिला सीटें आरक्षित हैं।

कई नाम रेस में

इस बार, भाजपा ने जमशेदपुर (पश्चिम) सीट को जेडीयू को दे दिया है, जबकि जमशेदपुर (पूर्वी) और बहारागोड़ा सीटें भाजपा के लिए बची हैं। रामबाबू तिवारी, जो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी माने जाते हैं, जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। शिव शंकर सिंह और अभय सिंह का नाम भी चर्चा में है, जो क्रमशः क्षत्रिय और सामान्य जाति से आते हैं।

पिछड़े वर्ग से, रघुवर दास के भांजे दिनेश कुमार और मिथिलेश सिंह यादव का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है।

भाजपा की पहली सूची में संभावित उम्मीदवार

पहली सूची में निम्नलिखित सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है:

कांके से कमलेश राम

हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

डालटनगंज से आलोक चौरसिया

कोडरमा से नीरा यादव

दुमका से सुनील सोरेन

इसके अलावा, बोकारो से बिरंची नारायण, बेरमो से रवींद्र पांडेय, बगोदर से नागेंद्र महतो, और गांडेय से मुनिया देवी के नाम चर्चा में हैं।

बाबूलाल मरांडी फिर लड़ेंगे चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के फिर से राजधनवार सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट मिल सकता है।

गठबंधन की सीटें

आजसू पार्टी को 9 से 11 सीटें और जेडीयू को दो सीटें मिलने की संभावना है। जमशेदपुर पश्चिमी से जेडीयू के सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर के नाम पर सहमति बन चुकी है।

Editor's Picks