बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhnad Assembly Election 2024: झारखंड में डेट जारी, जानें पूरा शेड्यूल, कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे?

Jharkhnad Assembly Election 2024: झारखंड में  डेट जारी, जानें पूरा शेड्यूल, कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में 2024 विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसकी घोषणा बीते दिन मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस में की। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी यानी नतीजे सामने आएंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी जरूरी बातें

इस चुनाव में लगभग 2.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इस दौरान लगभग 11.84 लाख युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है।

कुल वोटरों में से 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 66 लाख से अधिक है।

झारखंड में आरक्षित सीटें: झारखंड में 81 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) और 9 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं।

चुनाव प्रक्रिया: चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

झारखंड में कब तक रहेगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल?


झारखंड में वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। बीते चुनाव की बात करें तो साल 2019 विधानसभा चुनाव में झारखंड में पांच चरणों में मतदान हुआ था और किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। जेएमएम 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 16 और आरजेडी ने 1 सीट जीती थी। इसके बाद जेएमएम, कांग्रेस, और आरजेडी ने मिलकर सरकार बनाई, जो पूरे पांच साल तक चली।


झारखंड में प्रमुख मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया अलायंस

इस बार झारखंड में मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच होगा। इंडिया अलायंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस, आरजेडी, और वाम दल शामिल हैं, जबकि एनडीए में बीजेपी, आजसू पार्टी, जेडीयू, लोजपा-आर, और हम पार्टी शामिल हैं।


एनडीए की रणनीति और जिम्मेदारियां

एनडीए ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार और रणनीति बनाने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, और मधु कोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और अन्य प्रमुख नेताओं को भी अहम दायित्व सौंपे गए हैं।


हालिया राजनीतिक सीन

2024 के लोकसभा चुनाव में, बीजेपी और आजसू पार्टी को राज्य में दो सीटों का नुकसान हुआ था। एनडीए को कुल मिलाकर 10 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस और जेएमएम ने 4 सीटों पर जीत हासिल की।

Editor's Picks