बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तमिलनाडु राज्य आजीविका मिशन की 10 सदस्यीय टीम पहुंची बोधगया, जीविका के कार्यों का लिया जायजा

तमिलनाडु राज्य आजीविका मिशन की 10 सदस्यीय टीम पहुंची बोधगया, जीविका के कार्यों का लिया जायजा

GAYA : तमिलनाडु राज्य आजीविका मिशन के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे. गणेशन ने 10 दस सदस्यीय टीम के साथ जीविका द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों  को देखने के उद्देश्य से आदर्श जीविका महिला संकुल, चेरकी, बोधगया सहित अन्य जगहों का अधिकारिक भ्रमण किया। उन्होंने जीविका के त्रि-स्तरीय संरचना को समझा। 

संकुल संघ की जीविका दीदियों ने ही पीपीटी के माध्यम से उन्हें जीविका द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हें प्रस्तुति अच्छी लगी। जीविका दीदियों ने बड़े उत्साह से उनके विभिन्न सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जीविका दीदियों के उत्साह एवं आत्मविश्वास की तारीफ की। उन्होंने जीविका द्वारा संचालित रहे विभिन्न सामाजिक सुधार एवं जागरूकता अभियानों क सराहना की। 

उन्होंने कृषि सहित अन्य जीविकोपार्जन गतिविधियों के विषय में जाना। उन्होंने बोधगया में संचालित गौतम बुद्ध जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र का भ्रमण कर जीविका के प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन के स्वरुप की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चंदौती के विष्णुगंज की जीविका स्वयं सहयता समूह से जुडी प्रेम लता कुमारी के द्वारा पॉली हाउस  के उपयोग से किय जा रहे सब्जियों की खेती को देखा। 

जीविका के आधिकारिक भ्रमण के अतिरिक्त उन्होंने महोबधि मंदिर जाकर बोधिवृक्ष एवं बुद्ध की मूर्ति के दर्शन किये। इस भ्रमण कार्यक्रम में जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक विश्व विजय, जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, पशिक्षण प्रबंधक धमेंद्र कुमार, कृषि प्रबंधक कौटिल्य, ट्रेनिंग ऑफिसर जय राम, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शुभराज प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारीयों, क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण एवं कर्मियों ने भाग लिया।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News