बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावन की अंतिम सोमवारी पर 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण, बिहार के इस जिले में हुआ है निर्माण

सावन की अंतिम सोमवारी पर 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण, बिहार के इस जिले में हुआ है निर्माण

SASARAM : सावन का अंतिम सोमवारी पर तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। इन सबके बीच यहां हम बता रहे हैं उस शिव प्रतिमा की, जिसे पूरा देखने के लिए अपना सिर ऊपर उठाना होगा। क्योंकि इसकी हाइट सामान्य नहीं, बल्कि 108 फीट है। सावन के महीने में शिव भक्तों के लिए यह प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं।

बिहार के सासाराम में हुआ है निर्माण

108 फीट इस ऊंची इस शिव प्रतिमा का निर्माण रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम और डेहरी मार्ग में किया गया है। महायोगी पायलट बाबा आश्रम में बनाए गए इस विशालकाय शिव प्रतिमा के सावन में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं।


पांच साल लगे निर्माण में

सासाराम मुख्य नगर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर महायोगी पायलट बाबा आश्रम में प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। बताया गया कि इसके निर्माण में पांच साल का समय लग गया था। लेकिन निर्माण के बाद यह आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Suggested News