बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : 14 सालों से फरार नक्सली राजेंद्र पासवान गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

BIHAR NEWS : 14 सालों से फरार नक्सली राजेंद्र पासवान गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

KAIMUR : जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में 14 सालों से फरार नक्सली को पुलिस और एसएसबी के जवानों ने औरंगाबाद जिला के बंदेया थाना के सेम्हरुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली पारस उर्फ राजेंद्र पासवान बताया जा रहा है। वह माओवादी संगठन का जोनल कमांडर रह चुका है। बताया जा रहा है की वह  आईडी लगाने के मामले में एक्सपर्ट है। 

नक्सल गतिविधि, नक्सलियों के लिए लेवी वसूलना, नक्सली प्रचार-प्रसार, आईडी लगवाना सहित कई मामले इसके ऊपर दर्ज है। 14 सालों से यह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिला की औरंगाबाद जिला के सेम्हरुआ गांव में रह रहा है। उसके बाद इसकी गिरफ्तारी वहां के लोकल पुलिस के सहयोग से की गई।

जानकारी देते हुए एएसपी अभियान नितिन कुमार ने बताया 14 सालों से फरार नक्सली पारस उर्फ राजेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद जिला के बन्देया थाना क्षेत्र के सेमहरुआ गांव से की गई है। इसके ऊपर आईडी लगाने, हथियार रखने, लेवी वसूलने, और माओवादी संगठन का प्रचार प्रसार करने का आरोप है। जो अधौरा थाना के 2007 में दर्ज हुए कांड में फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने में जुटी है। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट  

Suggested News