बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

21 दिसंबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, प्रस्तावित वेतनवृद्धि का विरोध

21 दिसंबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, प्रस्तावित वेतनवृद्धि का विरोध

NEWS4NATION DESK : आगामी 21 दिसंबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कनफेडरेशन ने 21 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। बैंकों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा। हड़ताल से आम लोगों का कामकाज प्रभावित होगा ही साथ ही साथ कारोबार क्षेत्र को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

प्रस्तावित वेतनवृद्धि से नाराजगी

21 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन की तरफ से हड़ताल बुलाए जाने के पीछे बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों की नाराजगी है। दरअसल यह संगठन प्रस्तावित वेतन वृद्धि को लेकर नाराज हैं। उनका मानना है कि बैंक संघ ने कर्मियों के लिए जिस वेतन वृद्धि का प्रस्ताव किया है वह अपमानजनक है बैंक कर्मी ज्यादा वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

वार्ता हो चुकी है विफल

वेतन वृद्धि के मामले पर बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन और भारतीय बैंक संघ के बीच वार्ता पहले ही विफल हो चुकी है। यह वार्ता 30 नवंबर को हुई थी जिसमें प्रस्तावित वेतन वृद्धि को और बढ़ाए जाने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी थी।

Suggested News