बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से की मुलाकात, देश में कर्पूरी फार्मूला लागु करने सहित की कई मांगे

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से की मुलाकात, देश में कर्पूरी फार्मूला लागु करने सहित की कई मांगे

PATNA : आज आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अतिपिछड़ा समाज के कई सवाल को रखा। इन्होंने केंद्र सरकार से रोहणी आयोग के रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू करने, नारी शक्ति वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए प्रस्तावित 33 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वर्गीकृत करने, बिहार के तर्ज पर पूरे देश में कर्पूरी फॉर्मूला लागू करने की मांग की।

साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा आरक्षण में बढ़ोतरी को ग़लत बताते हुए कहा कि पिछड़े के आरक्षण में 50 प्रतिशत की वृद्धि एवं अति पिछड़ों के आरक्षण में 38.8% की वृद्धि यह न्याय संगत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पंचायती राज में अतिपिछड़ा समाज को प्राप्त 20 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 36 प्रतिशत किया जाए। इन्होंने बताया की राज्यपाल ने पूरा आश्वासन दिया की हमलोगों की मांग पर विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन, राष्ट्रीय सचिव उमेश ठाकुर, पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर ठाकुर और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रेखा देवी भी  शामिल थी। 

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News