बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

5 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 7 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

5 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 7 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

DESK: 5 मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो कई है। अभी भी कई लोगों के फंसे रहने की आशंका है। दरअसल, बीते दिन यानी शनिवार को गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में 5 मंजिला इमारत ढह गया। घटनास्थल पर कल दोपहर से ही तलाशी अभियान जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेक्स्यू ऑपरेशन चला रही हैं। सूरत के डीसीपी राजेश परमार ने कहा कि बचाव अभियान 12 घंटे से चल रहा है। एक महिला को बचा लिया गया है और 7 शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने 7 शव बरामद किया है। वहीं 1 महिला को जिंदा बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में पांच प्लैटों में लोग रहते थे। जिनमें से ज्यादातर इस इलाके के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस इमारत का निर्माण 2016-17 में ही हुआ था।

वहीं सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने रविवार सुबह कहा कि सूरत नगर निगम की फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर 3.55 मिनट पर एक 5 मंजिला इमारत ढहने का कॉल मिला था। इमारत का साइज देखकर हमने ब्रिगेड-4 डिक्लेयर किया था। उसमें करीब 80 फायरमैन और 20 फायर ऑफिसर के साथ निगम की सभी टीमों के कर्मचारी तुरंत यहां पहुंच गए थे। हमने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मेहनत के बाद एक महिला को जिंदा बचा लिया।

बसंत पारीक ने कहा कि पूरी रात तलाशी अभियान जारी रहा। अब तक 7 लोगों की शव निकाले जा चुके हैं और कोई भी मिसिंग नहीं है। अब अंदर और लोगों के फंसे होने की भी उम्मीद नहीं है। हमने आसपास के रहने वालों से भी इस बारे में कन्फर्म कर लिया है, फिर भी ऐहतियातन हम मलबा हटाकर ट्रक में डालते समय गहनता से इसकी जांच कर रहे हैं। इमारत कैसे गिरी यह जांच का विषय है।

Editor's Picks