बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में आंगनबाड़ी से पढ़ कर लौट रही 5 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

नवादा में आंगनबाड़ी से पढ़ कर लौट रही 5 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

NAWADA : जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला मंगलवार का है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि हिसुआ थाना क्षेत्र के गुरुचक गांव में आंगनबाड़ी से पढ़ कर लौट रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। 


चिंताजनक हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू राजवंशी की 5 वर्षीय बेटी साधना कुमारी के रूप में किया गया है। 

मृतिका के पिता ने बताया है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से हिसुआ के अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां पर चिंताजनक हालत देखते हुए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

इलाज के क्रम में नवादा के सदर अस्पताल में 5 वर्षीय साधना कुमारी की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News